एक मोअम्मा है समझने का - फ़ानी बदायूनी

फ़ानी बदायूनी / Sootradharफ़ानी बदायूनी / Sootradhar13 Sept 1879

4 min read · 12.4K reads

एक मोअम्मा[1] है समझने का ना समझाने का
ज़िन्दगी काहे को है ख़्वाब है दीवाने का

ख़ल्क़ कहती है जिसे दिल तेरे दीवाने का
एक गोशा[2] है यह दुनिया इसी वीराने का

मुख़्तसर[3] क़िस्सा-ए-ग़म यह है कि दिल रखता हूँ
राज़-ए-कौनैन ख़ुलासा है इस अफ़साने का

तुमने देखा है कभी घर को बदलते हुए रंग
आओ देखो ना तमाशा मेरे ग़मख़ाने का

दिल से पोंछीं तो हैं आँखों में लहू की बूंदें
सिलसिला शीशे से मिलता तो है पैमाने का

हमने छानी हैं बहुत दैर-ओ-हरम[4] की गलियाँ
कहीं पाया न ठिकाना तेरे दीवाने का

हर नफ़स[5] उमरे-गुज़िश्ता[6] की है मय्यत[7] फ़ानी
ज़िन्दगी नाम है मर मर के जिये जाने का
फ़ानी बदायूनी / Sootradhar
About the poet

फ़ानी बदायूनी / Sootradhar

फ़ानी बदायूनी / Sootradhar

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like