परस्तिश-ए-ग़म का शुक्रिया क्या तुझे आगही नहीं - एहसान दानिश

एहसान दानिशएहसान दानिश

6 min read · 12.4K reads

परस्तिश-ए-ग़म का शुक्रिया क्या तुझे आगही नहीं
तेरे बग़ैर ज़िंदगी दर्द है ज़िंदगी नहीं

देख के ख़ुश्क-ओ-ज़र्द फूल दिल है कुछ इस तरह मलूल
जैसे मिरी ख़िज़ाँ के बाद दौर-ए-बहार ही नहीं

दौर था इक गुज़र चुका नशा था इक उतर चुका
अब वो मक़ाम है जहाँ शिकवा-ए-बे-रूख़ी नहीं

इशरत-ए-ख़ुल्द के लिए ज़ाहिद कज-नज़र झुके
मशरब-ए-इश्क़ में तो ये जुर्म है बंदगी नहीं

तेरे सिवा करूँ पसंद क्या तिरी काएनात में
दोनों जहाँ की नेमतें क़ीमत-ए-बंदगी नहीं

लाख ज़माना ज़ुल्म ढाए वक़्त न वो ख़ुदा दिखाए
जब मुझे हो यकीं कि तु हासिल-ए-ज़िंदगी नहीं

दिल की शगुफ़्तगी के साथ राहत-ए-मय-कदा गई
फ़ुर्सत-ए-मय-कश्ती तो है हसरत-ए-मय-कशी नहीं

अश्क-ए-रवाँ की आब-ओ-ताब कर न अवाम में ख़राब
अज़्मत-ए-इश्क़ को समझ गिर्या-ए-ग़म हँसी नहीं

अर्सा-ए-फ़ुर्क़त-ओ-फ़िराक़ ऐसा तवील तो न था
भूल रहे हो तुम मुझे मैं कोई अजनबी नहीं

ज़ख़्म पे ज़ख़्म खा के जी अपने लहू के घूँट पी
आह न कर लबों को सी इश्क़ है दिल-लगी नहीं

एक वो रात थी कि जब था मिरे घर वो माहताब
एक ये रात है कि अब चाँद है चाँदनी नहीं

मुज़्दा कि ना-मुराद-ए-इश्क़ तेरी ग़ज़़ल का है वो रंग
वो भी पुकार उठे कि ये सेहर है शाइरी नहीं
एहसान दानिश
About the poet

एहसान दानिश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from एहसान दानिश

  1. आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों की - एहसान दानिश

    आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों कीक़िस्मतें जागने वाली हैं बयाबानों की

    12.3K reads
  2. बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझे - एहसान दानिश

    बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझेकाश मिल जाए ज़माने की परेशानी मुझे

    12.4K reads
  3. हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जा - एहसान दानिश

    हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जागुम हो के बे-ख़ुद में आगाह-ए-राज़ हो जा

    12.3K reads
  4. इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दिया - एहसान दानिश

    इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दियाऐ ख़याल-ए-दोस्त ये क्या हो गया क्या कर दिया

    12.4K reads
  5. इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद कर - एहसान दानिश

    इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद करदिल से गिरया आँख से फ़रियाद कर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like