हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जा - एहसान दानिश

एहसान दानिशएहसान दानिश

4 min read · 12.3K reads

हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जा
गुम हो के बे-ख़ुद में आगाह-ए-राज़ हो जा

हद भी तो चाहिए कुछ बे-ए‘तिनाइयों की
ग़ारत-गर-ए-तहम्मुल तस्कीं-नवाज़ हो जा

ऐ सरमदी तराने हर शय में सोज़ भर दे
ये किस ने कह दिया है पाबंद-ए-साज़ हो जा

ग़ैरत की चिलमनों से आवाज़ आ रही है
महव-ए-नियाज़-मंदी आ बे-नियाज़ हो जा

आ मिल के फिर बनाएँ मय ख़ाना-ए-मोहब्बत
मैं जुरआ-कश बनूँ तू पैमाना-साज़ हो जा

सीने में सोज़ बन कर कब तक छुपा रहेगा
उनवान-ए-राज़दारी तफ़्सील-ए-राज़ हो जा

अब सो चुकी उम्मीदें अब थक चुकी निगाहें
जान-ए-नियाज़-मंदी मसरूफ़-ए-नाज़ हो जा

सोज़ नज़र से छल्कें नग़्मात-ए-राज़-ए-हस्ती
ऐ उक़्दा-ए-तग़रफ़ुल रूदाद-ए-नाज़ हो जा

‘एहसान’ काश उट्ठें ये रंग-ओ-बू के पर्दे
ऐ महफ़िल-ए-हक़ीक़त बज़्म-ए-मजाज़ हो जा
एहसान दानिश
About the poet

एहसान दानिश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from एहसान दानिश

  1. आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों की - एहसान दानिश

    आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों कीक़िस्मतें जागने वाली हैं बयाबानों की

    12.3K reads
  2. बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझे - एहसान दानिश

    बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझेकाश मिल जाए ज़माने की परेशानी मुझे

    12.4K reads
  3. इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दिया - एहसान दानिश

    इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दियाऐ ख़याल-ए-दोस्त ये क्या हो गया क्या कर दिया

    12.4K reads
  4. इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद कर - एहसान दानिश

    इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद करदिल से गिरया आँख से फ़रियाद कर

    12.4K reads
  5. जब रूख़-ए-हुस्न से नक़ाब उठा - एहसान दानिश

    जब रूख़-ए-हुस्न से नक़ाब उठाबन के हर ज़र्रा आफ़्ताब उठा

    12.4K reads