इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दिया - एहसान दानिश

एहसान दानिशएहसान दानिश

4 min read · 12.4K reads

इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दिया
ऐ ख़याल-ए-दोस्त ये क्या हो गया क्या कर दिया

ज़र्रे ज़र्रे ने मिरा अफ़्साना सुन कर दाद दी
मैं ने वहशत में जहाँ को तेरा शैदा कर दिया

तूर पर राह-ए-वफ़ा में बो दिए काँटे कलीम
इश्क़ की वुसअत को मस्दूद-ए-तक़ाज़ा कर दिया

बिस्तर-ए-मशरिक़ से सूरज ने उठाया अपना सर
किस ने ये महफ़िल में ज़िक्र-ए-हुस्न-ए-यक्ता कर दिया

चश्म-ए-नर्गिस जा-ए-शबनम ख़ून रोएगी नदीम
मैं ने जिस दिन गुलसिताँ का राज़ इफ़्सा कर दिया

क़ैस ये मेराज-ए-उल्फ़त है कि एजाज़-ए-जुनूँ
नज्द के हर ज़र्रे को तस्वीर-ए-लैला कर दिया

मुद्दआ-ए-दिल कहूँ ‘एहसान’ किस उम्मीद पर
वो जो चाहेंगे करेंगे और जो चाहा कर दिया
एहसान दानिश
About the poet

एहसान दानिश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from एहसान दानिश

  1. आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों की - एहसान दानिश

    आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों कीक़िस्मतें जागने वाली हैं बयाबानों की

    12.3K reads
  2. बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझे - एहसान दानिश

    बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझेकाश मिल जाए ज़माने की परेशानी मुझे

    12.4K reads
  3. हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जा - एहसान दानिश

    हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जागुम हो के बे-ख़ुद में आगाह-ए-राज़ हो जा

    12.3K reads
  4. इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद कर - एहसान दानिश

    इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद करदिल से गिरया आँख से फ़रियाद कर

    12.4K reads
  5. जब रूख़-ए-हुस्न से नक़ाब उठा - एहसान दानिश

    जब रूख़-ए-हुस्न से नक़ाब उठाबन के हर ज़र्रा आफ़्ताब उठा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like