इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद कर - एहसान दानिश

एहसान दानिशएहसान दानिश

3 min read · 12.4K reads

इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद कर
दिल से गिरया आँख से फ़रियाद कर

बाज़ आ ऐ बंदा-ए-हुस्न मजाज़
यूँ न अपनी ज़िंदगी बर्बाद कर

ऐ ख़यालों के मकीं नज़रों से दूर
मेरी वीराँ ख़ल्वतें आबाद कर

नज़अ में हिचकी नहीं आई मुझे
भूलने वाले ख़ुदा-रा याद कर

हुस्न को दुनिया की आँखों से न देख
अपनी इक तर्ज़-ए-नज़र ईजाद कर

इशरत-ए-दुनिया है इक ख़्वाब-ए-बहार
काबा-ए-दिल दर्द से आबाद कर

अब कहाँ ‘एहसान’ दुनिया में वफ़ा
तौबा कर नादाँ ख़ुदा को याद कर
एहसान दानिश
About the poet

एहसान दानिश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from एहसान दानिश

  1. आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों की - एहसान दानिश

    आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों कीक़िस्मतें जागने वाली हैं बयाबानों की

    12.3K reads
  2. बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझे - एहसान दानिश

    बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझेकाश मिल जाए ज़माने की परेशानी मुझे

    12.4K reads
  3. हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जा - एहसान दानिश

    हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जागुम हो के बे-ख़ुद में आगाह-ए-राज़ हो जा

    12.3K reads
  4. इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दिया - एहसान दानिश

    इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दियाऐ ख़याल-ए-दोस्त ये क्या हो गया क्या कर दिया

    12.4K reads
  5. जब रूख़-ए-हुस्न से नक़ाब उठा - एहसान दानिश

    जब रूख़-ए-हुस्न से नक़ाब उठाबन के हर ज़र्रा आफ़्ताब उठा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like