उस गली से जब गुज़रते हम चले जाते हैं दोस्त - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


उस गली से जब गुज़रते हम चले जाते हैं दोस्त
पूछ मत कितना सिसकते और पछताते हैं दोस्त!

ज़िन्दगी को खा गयी है मस्लेहत बे-शक़, मगर
तुम यकीं मानो कि इससे ख़ूब-तर खाते हैं दोस्त

वक़्ते-शब घर से बुला कर के थमा कर के शराब
सुब्ह को दुनिया के हो कर तंज़-फ़रमाते हैं दोस्त

सब नवाज़िश है तिरी ही के ख़लिश है दम-ब-दम
पाँव पड़ते हैं चला जा, ‘अब कसम खाते हैं दोस्त’

अब ख़ुशी मिलती नहीं है सिर्फ़ डर लगता है दीप
जब अचानक आ के साँकल, पीटते जाते हैं दोस्त
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल