पीने दें मयकशों को जहाँ भी पिया करें - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

 
पीने दें मयकशों को जहाँ भी पिया करें
सज़दा-वुजू करें न करें, बस दोआ करें

वे ख़ैरख़्वाह लोग ही थे उसके क़त्ल में
अच्छा है इस शहर से ज़रा फ़ासला करें

कानों ने क्या सुना था ज़बानों ने क्या कहा
इन्सानियत घटी है यहाँ कम मिला करें

रूपोश फिर रहे हैं, रिसायत के बादशाह ?
गद्दी पे फिर ये कौन है, चलिये पता करें

अम्ने-जहाँ को झोंक दी अपनी जवानियाँ
इससे ज़ियादा दीप भला और क्या करें ?
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like