ख़ुदकुशी अंजाम होकर रह गई - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

ख़ुदकुशी अंजाम होकर रह गई
 तिश्नगी इन्आम होकर रह गई

मैं इधर बदनाम होकर रह गया
  तू उधर बदनाम होकर रह गई

एक लड़की थी शगुफ़्ता,याद है?
 नाम था गुमनाम होकर रह गई

ज़िंदगी जो ज़िंदगी थी, नीमशब
 मौत की हमनाम होकर रह गई

सुब्ह सी उठ्ठी किसी से थी उमेद
के अचानक शा म होकर रह गई

 ये सुकूं दिन-रात मेहनत में मिटा
वो ख़लिश आराम होकर रह गई

आशिक़ी में दीप पूछो क्या हुआ,
  नींद उस के ना म होकर रह गई
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like