मैं सिर्फ़ वो नहीं जो नज़र आ गया तुझे - दिल अय्यूबी

दिल अय्यूबीदिल अय्यूबी

3 min read · 12.4K reads

मैं सिर्फ़ वो नहीं जो नज़र आ गया तुझे
मुज़्दा फिर इज़्न-ए-बार-ए-दिगर आ गया तुझे

सहरा में जान देने के मौक़े तो अब भी हैं
वो क्या जुनूँ था ले के जो घर आ गया तुझे

पहले कभी तो मौत को तुझ से गिला न था
जीने का आज कैसे हुनर आ गया तुझे

इस दौर में ये फ़ख़्र भी किस को नसीब है
चेहरा तो आईने में नज़र आ गया तुझे

इस शहर में तो कुछ नहीं रूस्वाई के सिवा
ऐ ‘दिल’ ये इश्क़ ले के किधर आ गया तुझे
दिल अय्यूबी
About the poet

दिल अय्यूबी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from दिल अय्यूबी

  1. अदा-ए-हैरत-ए-आईना-गर भी रखते हैं - दिल अय्यूबी

    अदा-ए-हैरत-ए-आईना-गर भी रखते हैंहमें न छेड़ कि अब तक नज़र भी रखते हैं

    12.4K reads
  2. हसीं है शहर तो उजलत में क्यूँ गुज़र जाएँ - दिल अय्यूबी

    हसीं है शहर तो उजलत में क्यूँ गुज़र जाएँजुनून-ए-शौक़ उसे भी निहाल कर जाएँ

    12.4K reads
  3. कहाँ मैं अभी तक नज़र आ सका हूँ - दिल अय्यूबी

    कहाँ मैं अभी तक नज़र आ सका हूँख़ुदा जाने कितनी तहों में छुपा हूँ

    12.4K reads
  4. रह गया ख़्वाब-ए-दिल-आराम अधूरा किस का - दिल अय्यूबी

    रह गया ख़्वाब-ए-दिल-आराम अधूरा किस काढल गई शब तो खुला है ये दरीचा किस का

    12.4K reads
  5. सारे नुक़ूश जिस पे तिरे आशियाँ के हैं - दिल अय्यूबी

    सारे नुक़ूश जिस पे तिरे आशियाँ के हैंदैर-ओ-हरम ग़ुबार उसी कारवाँ के हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like