अदा-ए-हैरत-ए-आईना-गर भी रखते हैं - दिल अय्यूबी

दिल अय्यूबीदिल अय्यूबी

3 min read · 12.4K reads

अदा-ए-हैरत-ए-आईना-गर भी रखते हैं
हमें न छेड़ कि अब तक नज़र भी रखते हैं

न गिर्द-ओ-पेश से इस दर्जा बे-नियाज़ गुज़र
जो बे-ख़बर से हैं सब की ख़बर भी रखते हैं

कहाँ गया तिरी महफ़िल में ज़ोम-ए-दीद-वराँ
ये हौसला तो यहाँ कम-नज़र भी रखते हैं

क़फ़स को खोल मगर इतना सोच ले सय्याद
बहुत असीर तेरे बाल-ओ-पर भी रखते हैं

फ़रीश्ता है तो तक़द्दुस तुझे मुबारक हो
हम आदमी हैं तो ऐब-ओ-हुनर भी रखते हैं

ख़ुशा-नसीब कि दीवाने हैं तो हम ऐ ‘दिल’
कमाल-ए-निस्बत-ए-दीवाना-गर भी रखते हैं
दिल अय्यूबी
About the poet

दिल अय्यूबी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from दिल अय्यूबी

  1. हसीं है शहर तो उजलत में क्यूँ गुज़र जाएँ - दिल अय्यूबी

    हसीं है शहर तो उजलत में क्यूँ गुज़र जाएँजुनून-ए-शौक़ उसे भी निहाल कर जाएँ

    12.4K reads
  2. कहाँ मैं अभी तक नज़र आ सका हूँ - दिल अय्यूबी

    कहाँ मैं अभी तक नज़र आ सका हूँख़ुदा जाने कितनी तहों में छुपा हूँ

    12.4K reads
  3. मैं सिर्फ़ वो नहीं जो नज़र आ गया तुझे - दिल अय्यूबी

    मैं सिर्फ़ वो नहीं जो नज़र आ गया तुझेमुज़्दा फिर इज़्न-ए-बार-ए-दिगर आ गया तुझे

    12.4K reads
  4. रह गया ख़्वाब-ए-दिल-आराम अधूरा किस का - दिल अय्यूबी

    रह गया ख़्वाब-ए-दिल-आराम अधूरा किस काढल गई शब तो खुला है ये दरीचा किस का

    12.4K reads
  5. सारे नुक़ूश जिस पे तिरे आशियाँ के हैं - दिल अय्यूबी

    सारे नुक़ूश जिस पे तिरे आशियाँ के हैंदैर-ओ-हरम ग़ुबार उसी कारवाँ के हैं

    12.4K reads