सारे नुक़ूश जिस पे तिरे आशियाँ के हैं - दिल अय्यूबी

दिल अय्यूबीदिल अय्यूबी

3 min read · 12.4K reads

सारे नुक़ूश जिस पे तिरे आशियाँ के हैं
दैर-ओ-हरम ग़ुबार उसी कारवाँ के हैं

वादी-ए-कोहसार-ओ-बयाबाँ-ओ-गुलिस्ताँ
अज्ज़ा-ए-रंग-रंग मिरी दास्ताँ के हैं

हर चंद कू-ए-यार बहुत फ़ासले पे है
बदले हुए अभी से मिज़ाज़ आसमाँ के हैं

हमदम हँसी उड़ा न दिल-ए-दाग़-दाग़ की
तोहफ़े दिए हुए ये किसी मेहरबाँ के हैं

हों ज़ेहन के दरीचे अगर वा तो देख ले
परवरदा सब यक़ीं मिरे हुस्न-ए-गुमाँ के हैं

क्या दुश्मनों की कीजिए ऐ ‘दिल’ शिकायतें
मारे हुए तो हम करम-ए-दोस्ताँ के हैं
दिल अय्यूबी
About the poet

दिल अय्यूबी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from दिल अय्यूबी

  1. अदा-ए-हैरत-ए-आईना-गर भी रखते हैं - दिल अय्यूबी

    अदा-ए-हैरत-ए-आईना-गर भी रखते हैंहमें न छेड़ कि अब तक नज़र भी रखते हैं

    12.4K reads
  2. हसीं है शहर तो उजलत में क्यूँ गुज़र जाएँ - दिल अय्यूबी

    हसीं है शहर तो उजलत में क्यूँ गुज़र जाएँजुनून-ए-शौक़ उसे भी निहाल कर जाएँ

    12.4K reads
  3. कहाँ मैं अभी तक नज़र आ सका हूँ - दिल अय्यूबी

    कहाँ मैं अभी तक नज़र आ सका हूँख़ुदा जाने कितनी तहों में छुपा हूँ

    12.4K reads
  4. मैं सिर्फ़ वो नहीं जो नज़र आ गया तुझे - दिल अय्यूबी

    मैं सिर्फ़ वो नहीं जो नज़र आ गया तुझेमुज़्दा फिर इज़्न-ए-बार-ए-दिगर आ गया तुझे

    12.4K reads
  5. रह गया ख़्वाब-ए-दिल-आराम अधूरा किस का - दिल अय्यूबी

    रह गया ख़्वाब-ए-दिल-आराम अधूरा किस काढल गई शब तो खुला है ये दरीचा किस का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like