आपा

ध्यान सिंहध्यान सिंह

1 min read · 12.4K reads

मैं बड़ा बनने-दिखने के लिए

ग़रीबों में ही रहता हूँ

कंधों पर चढ़ा रहता हूँ

मैं नज़रों में चढ़े रहने के लिए

रोशनी में रहता हूँ

मैं बड़ा तलाशने के लिए

टीसी* पर ही रहता हूँ

मैं अधिक फलने के लिए

वृक्ष में रहता हूँ

मैं बादल बनकर बरसने के लिए

पानी में रहता हूँ

मैं कुशल तैराकी के लिए

हवा में रहता हूँ

मैं कुछ बड़ा करने के लिए

सोच में डूबा रहता हूँ

मैं स्वयं को बर्दाश्त करने के लिए

स्वयं में ही रहता हूँ

मैं बड़ा बचा रखने के लिए

छोटों में ही रहता हूँ

मैं बड़ा होने के लिए

धरती पर ही रहता हूँ।

*टीसी : शिखर

ध्यान सिंह
About the poet

ध्यान सिंह

डोगरी के वरिष्ठ कवि-लेखक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

फिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राजकवि-कर्मजब पड़ोस में आग लगी हुई होतो मैं कैसे कर सकता हूँ कवि-कर्म— भगतसिंह सोनीस्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीनवजातकअनागत दिन की गिनती करके पृथिवी के विशाल वक्ष मेंआगंतुक नवजातक का— बीरेन बरकटकी