गर्म हवाएँ

हरे प्रकाश उपाध्यायहरे प्रकाश उपाध्याय

1 min read · 12.5K reads

अब अपनी डायरी में

जब भी लिखना चाहता हूँ कविताएँ

कविता नहीं लिखी जाती

बस आँसू गिरते हैं आँखों से

किसी काम में जी नहीं रमता

अपनों की यादें आती हैं

दूर बहुत हैं अपने जन...

तड़प उठती है

नफ़रत होती है

ग़ुस्सा आता है

ख़ाली-ख़ाली लगता है

कहते हैं साथी सब

मैं काहिल-निकम्मा हो रहा हूँ

मर जाने या मारे जाने का इतना इंतज़ाम है

फिर घड़ी-घड़ी यह प्यास क्यों उठती है

मुझे भूख क्यों लगती है

कितना भय बढ़ा है

असुरक्षा और अनिश्चितता के बादल घने हुए हैं

पर अब भी करता हूँ मैं प्यार

डर-डर कर छुप-छुपकर

उससे मिलने जाता हूँ...

धोखा खाता हूँ

जहाँ-जहाँ भरोसा रखता हूँ

फिर धोखा देता हूँ बुरे ख़यालों को

आँखें चुराता हूँ मुसीबतों से

और जीता चला जाता हूँ पूरी बेशर्मी से

दुश्चिंताओं को धकियाते हुए

जो आकर बैठ रही है ऐन आत्मा में...

हरे प्रकाश उपाध्याय
About the poet

हरे प्रकाश उपाध्याय

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like