जिन्हें आदत है भूलने की
वे केवल अपना पाठ ही नहीं भूलते
कोई सामान ही नहीं भूलते
वे भूल जाते
परिचितों के अपराध
मित्रों का विश्वासघात
प्रिय का दुराव
इस तरह भूलना
वह शय है
जो मुक्त करती है
तमाम असहनीय दु:खों
और फ़िज़ूल के बोझ से
जिन्हें आदत है भूलने की
वे केवल अपना पाठ ही नहीं भूलते
कोई सामान ही नहीं भूलते
वे भूल जाते
परिचितों के अपराध
मित्रों का विश्वासघात
प्रिय का दुराव
इस तरह भूलना
वह शय है
जो मुक्त करती है
तमाम असहनीय दु:खों
और फ़िज़ूल के बोझ से

नई पीढ़ी के कवि। मूल नाम : धीरेंद्र 'धवल' जन्म : 18/05/1990 | मऊ, उत्तर प्रदेश
View profile & all 21 Poems / Stories