एक लँगड़ाती औरत
हाथ में छड़ी लिए
लान से अख़बार उठा रही है
दो लड़कियाँ एक कार के पास खड़ी
बतिया रही हैं
मैं अजीब मूड में हूँ
कोई दोस्त आस-पास नहीं
सब अपनी दौड़ में व्यस्त हैं
कोई समझ नहीं पाता
क्यों और क्या लिखती हूँ
अकेलापन सरकंडे-सा बढ़ता जाता है
शब्दों की तितलियाँ उड़ रही हैं
सड़क सुनसान है








