बादलों का गुंबद
ऊपर की सीढ़ी फाँदता गया
सूरज लाल ज़ोर लगाता
उन्हें धकेलता रहा
वर्षा रात भर होती रही
पहाड़ बादलों में बदलते-बिखरते रहे
हम एक-दूसरे में गुम
रक्त का संगीत सुनते रहे
अब आकाश ख़ामोश है
दिन मीठी ठंड में लिपटा है
हम फिर से खड़े हो गए हैं
अपनी-अपनी खड्ग उठाए
एक-दूसरे के सामने








