न फ़क़त यार बिन शराब है तल्ख़

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

न फ़क़त यार बिन शराब है तल्ख़

ऐश ओ आराम ओ ख़ुर्द ओ ख़्वाब है तल्ख़

मीठी बातें किधर गईं प्यारे

अब तो हर बात का जवाब है तल्ख़

साथ देना ये बोसा ओ दुश्नाम

क़ंद शीरीं है और गुलाब है तल्ख़

दिल ही समझे है इस हलावत को

गो ब-ज़ाहिर तिरा इताब है तल्ख़

दिल से मस्तों के कोई पूछे बयाँ

ज़ाहिदों को शराब-ए-नाब है तल्ख़

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like