ज़ख़्म उस सोके की कारी है ख़ुदा ख़ैर करे

बाक़र आगाह वेलोरीबाक़र आगाह वेलोरी

1 min read · 12.4K reads

ज़ख़्म उस सोके की कारी है ख़ुदा ख़ैर करे

लोहू सैलाब सा जारी है ख़ुदा ख़ैर करे

सैल सहबा की मिरे सर से गुज़र गई ये हनूज़

चश्म में तेरी ख़ुमारी है ख़ुदा ख़ैर करे

सैर हूँ हस्ती-ए-मौहूम से इस तरह कि अब

अदम उस जी की पियारी है ख़ुदा ख़ैर करे

किस के जल्वा का हूँ ज़ख़्मी कि लब-ए-ज़ख़्म के बीच

ख़ंदा-ए-सुब्ह-ए-बहारी है ख़ुदा ख़ैर करे

हो गया हूँ मैं नित उस चश्म से बीमार आगाह

दारू इस दर्द की भारी है ख़ुदा ख़ैर करे

बाक़र आगाह वेलोरी
About the poet

बाक़र आगाह वेलोरी

उपनाम : 'आगाह' मूल नाम : Baqir Agah

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

यीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानाहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनीलकड़-सुँघवारात में भी लोगों में रहने लगा है अब,लकड़-सुँघवा का डर।— फ़रीद ख़ाँकिसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आईकिसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आईमैं घर में सब से छोटा था मिरे हिस्से में माँ आई— मुनव्वर राना