दिल को ले जी को अब लुभाते हो

बाक़र आगाह वेलोरीबाक़र आगाह वेलोरी

1 min read · 12.4K reads

दिल को ले जी को अब लुभाते हो

इस लिए बन बना के आते हो

इश्क़ बिन हम तो कुछ गुनह न किया

बे-गुनाहों को क्यूँ सताते हो

कोई ऐसा मोआ'मला न सुना

न तो आते हो ना बुलाते हो

बावजूद इस जफ़ा के प्यारे तुम

किस क़दर मेरे मन को भाते हो

हम तो अव्वल से मस्त हैं 'आगाह'

फिर तराने ये क्यूँ सुनाते हो

बाक़र आगाह वेलोरी
About the poet

बाक़र आगाह वेलोरी

उपनाम : 'आगाह' मूल नाम : Baqir Agah

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like