महव-ए-फ़रियाद हो गया है दिल

बाक़र आगाह वेलोरीबाक़र आगाह वेलोरी

1 min read · 12.4K reads

महव-ए-फ़रियाद हो गया है दिल

आह बर्बाद हो गया है दिल

सीना-कावी में अपने नाख़ुन से

रश्क-ए-फ़रहाद हो गया है दिल

देखते देखते सितम तेरा

सख़्त नाशाद हो गया है दिल

करते ही करते तेरे क़द का ख़याल

मिस्ल-ए-शमशाद हो गया है दिल

हो के पाबंद तेरे काकुल से

सर से आज़ाद हो गया है दिल

उल्फ़त-ए-अहल-ए-बैत से 'आगाह'

हैदराबाद हो गया है दिल

बाक़र आगाह वेलोरी
About the poet

बाक़र आगाह वेलोरी

उपनाम : 'आगाह' मूल नाम : Baqir Agah

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like