दिल में दिलदार निहाँ था मुझे मा'लूम न था

बाक़र आगाह वेलोरीबाक़र आगाह वेलोरी

1 min read · 12.4K reads

दिल में दिलदार निहाँ था मुझे मा'लूम न था

इधर-उधर में दवाँ था मुझे मा'लूम न था

सर-ब-सर अन्फ़ुस-ओ-आफ़ाक़ में है उस का ज़ुहूर

पर्दा उस रुख़ का अयाँ था मुझे मा'लूम न था

सहल समझा था मैं हालाँ कि ये इश्क़-ए-ज़ालिम

वक़्फ़ ख़ूनीं-जिगराँ का था मुझे मालूम न था

बा'द मुद्दत दिल-ए-गुमराह से मैं ने जो मिला

कहा रो रो के कहाँ था मुझे मा'लूम न था

मशरब-ए-आशिक़-ए-बे-नाम-ओ-निशाँ मैं 'आगाह'

ला-मकाँ ऐन मकाँ था मुझे मा'लूम न था

बाक़र आगाह वेलोरी
About the poet

बाक़र आगाह वेलोरी

उपनाम : 'आगाह' मूल नाम : Baqir Agah

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like