रहता है ज़ुल्फ़-ए-यार मिरे मन से मन लगा

बाक़र आगाह वेलोरीबाक़र आगाह वेलोरी

1 min read · 12.4K reads

रहता है ज़ुल्फ़-ए-यार मिरे मन से मन लगा

ऐ नाग तिरे हाथ ये क्या ख़ूब मन लगा

देखा है जिन ने रू-ए-दिल-अफ़रोज़ को तिरे

बे-शक नज़र में बाग़-ए-इरम उस की बन लगा

सरसब्ज़ नित रखेंगे उन्हें मेरे अश्क ओ आह

ऐ नौ-बहार-ए-हुस्न जो चाहे चमन लगा

सीना सिपर कर आऊँगा कूचे में मैं तिरे

गरचे रक़ीब बैठे हैं वाँ तन से तन लगा

क्या फ़ाएदा है क़िस्सा-ए-रिज़वान से तुझे

कोई शम्अ-रू परी सते तू भी लगन लगा

'आगाह' ख़ार ख़ार जुदाई से है हज़ीं

यक-बार तू गले से उसे गुल-बदन लगा

बाक़र आगाह वेलोरी
About the poet

बाक़र आगाह वेलोरी

उपनाम : 'आगाह' मूल नाम : Baqir Agah

View profile & all 11 Poems / Stories