बाक़र आगाह वेलोरी के शेर

बाक़र आगाह वेलोरीबाक़र आगाह वेलोरी

1 min read · 12.4K reads

क्या ख़ूब मेरे बख़्त की मंडवे चढ़ी है बेल

ना बाग़ न बहार न काँटा ना फूल हूँ


देखते देखते सितम तेरा

सख़्त नाशाद हो गया है दिल


क्या फ़ाएदा है क़िस्सा-ए-रिज़वान से तुझे

कोई शम्अ-रू परी सते तू भी लगन लगा


मैं तेरे हिज्र में जीने से हो गया था उदास

पे गर्म-जोशी से क्या क्या मनाया अश्क मिरा


सर-ए-सौदा पे तिरे शेर-ए-रसा से 'आगाह'

सिलसिला हश्र का बरपा न हुआ था सो हुआ

बाक़र आगाह वेलोरी
About the poet

बाक़र आगाह वेलोरी

उपनाम : 'आगाह' मूल नाम : Baqir Agah

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like