फिर इक तारा टूटा, मैंने मांग लिया मन्नत में तुझको - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

बलजीत सिंह मुन्तज़िरबलजीत सिंह मुन्तज़िर18 Sept 1972

4 min read · 12.4K reads

फिर इक तारा टूटा, मैंने मांग लिया मन्नत में तुझको ।
इस धरती पर जीते जी ही, पा भी लिया जन्नत में तुझको ।

तू मेरे बारे में जितना मिल कर भी न सोच सका,
उससे ज़्यादा जान चुका हूँ मैं अब तक ख़ल्वत[1] में तुझको ।

साँझ ढले सरगोशी[2] में जब सैयारों[3] से बात करे,
बाँटता है दिलशाद[4] फ़लक़[5] भी ख़्वाब कई रग़बत[6] में तुझको ।

मेरे हाथ की रेखाओं में नाम, निशाँ, चेहरा तेरा हो,
ख़्वाहिश है मेरी ये अज़ल[7] से के देखूँ क़िस्मत में तुझको ।

जान सकेगा तन्हाई की आँच में तप कर कैसा हूँ,
भेज रहा हूं अपनी हालत लिख कर मैं इस ख़त में तुझको ।

कितने दिन फ़ुरक़त[8] में गुज़रे, और जनम की ठौर नहीं
अब इस जन्म में शक़्ल दिखाऊँ क्या तो मैं ग़ुरबत[9] में तुझको ।।

बलजीत सिंह मुन्तज़िर
About the poet

बलजीत सिंह मुन्तज़िर

View profile & all 11 Poems / Stories

More from बलजीत सिंह मुन्तज़िर

  1. ज़िन्दगानी के भी कैसे-कैसे मंज़र हो गए - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    ज़िन्दगानी के भी कैसे-कैसे मंज़र[1] हो गए ।बे-सरोसामाँ[2] तो थे ही, अब तो बेघर हो गए ।

    12.4K reads
  2. समन्दर में सफ़र के वक़्त कोई नाव जब उलटी - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    समन्दर में सफ़र के वक़्त कोई नाव जब उलटी ।तो उस दम लोग कहते हैं नहीं मौजों की कुछ ग़लती ।

    12.4K reads
  3. यूँ तिरछी नज़र से सहम देखता है - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    यूँ तिरछी नज़र से सहम देखता है ।क्या जाने वो मुझमें अहम[1] देखता है ।

    12.4K reads
  4. दर्द पहले सा अब नहीं होता - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    दर्द पहले सा अब नहीं होता ।मनमुअफिक तो सब नहीं होता ।

    12.4K reads
  5. धुले परदे कोमल से वो हाथ खींचे - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    धुले परदे कोमल से वो हाथ खींचे ।तभी जाके सुबहा खुलेंगे दरीचे[1] ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like