इक तबस्सुम[1] के लिए बारहा[2] सोचा उसने ।
फिर दिया भी तो महज़ फासला तन्हा उसने ।
लबे सागर[3] के किनारों पे तिशनगी[4] का दीया,
काश ! देखा हो मचलते हुए बहता उसने ।
कभी सीखा था घटाओं की रवानी[5] सुन कर,
अपने दिल का भी मुझे हाल सुनाना उसने ।
अपनी आँखों में समेटे हुए बदली की फ़ज़ा[6],
प्यासी धरती-सा मुझे एक पल देखा उसने ।
ज़र-ओ-ज़ेवर[7] की ही मानिन्द मेरे प्यार को भी,
इक दिलासे की तरह हिज्र[8] में पहना उसने ।
मेरी ग़ैरत को ही मग़रूरी[9] समझ कर शायद,
दिल में ठाना था मुझे मुंतज़िर’[10] रखना उसने ।।