बैनर पर खेती

बच्चा लाल 'उन्मेष'बच्चा लाल 'उन्मेष'

1 min read · 12.4K reads

बापू! ये बैनर वाला किसान

इतना ख़ुश कैसे रहता है?

बेटा! क्योंकि ये बैनरों पर ही रहता है

हमारी तरह खेतों में नहीं।

ये किसी की हथेली पर उगता है

हमारी तरह रेतों में नहीं।

अच्छा क्या सभी की आय

दोगुनी हो गई बापू?

नहीं बेटा! दो सौ गुनी हो गई है

बस कमबख़्त इसी की दोगुनी रह गई है।

हमारी आय की आग में

इसकी फुकनी पक रही है

ओह! बेचारा!

चलिए भला इसे यह पता नहीं

नहीं तो हम दो सौ गुने वालों से कहीं ज़्यादा

ये मर जाता।

हमारी तरह मुँह लटकाए

ख़ाली हाथ घर वापस जाता।

बच्चा लाल 'उन्मेष'
About the poet

बच्चा लाल 'उन्मेष'

सुपरिचित कवि। 'कौन जात हो भाई', 'छिछले प्रश्न गहरे उत्तर' और 'बहार के पतझड़' शीर्षक से तीन कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य