अनुपस्थित स्पर्श

अतुल तिवारीअतुल तिवारी

1 min read · 12.4K reads

भींजती हुई एक पतंग ने

भागती हुई देह की आँच को

धीमा कर दिया।

दृश्य बाधा न बनें इसलिए!

पुतलियों ने सभी रंगों को समेटकर

एक रंग में ढाल दिया।

अब तुम्हारी छाया

धुंध की तरह पसर रही है,

एक परिचित गंध

आसमान से उतर रही है।

रीढ़ पर रेंग रहा

कोई अनुपस्थित स्पर्श

क्या मैं किसी जोंक की तरह

सिकुड़ रहा हूँ?

अतुल तिवारी
About the poet

अतुल तिवारी

नई पीढ़ी के रचनाकार। पत्रकारिता से भी संबद्ध। जन्म : 04/05/1995 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like