इसी वक़्त

अतुल तिवारीअतुल तिवारी

1 min read · 12.4K reads

ठीक इसी वक़्त

जब आप यह पढ़ रहे हैं

दो हाथ―अलग-अलग रंग के

सादे पानी पर सादे काग़ज़ की नाव भेज रहे हैं।

इस वक़्त,

जब आप यह पढ़ रहे हैं

कोई नींद में है

और उसके दिमाग़ का एक हिस्सा

जागा हुआ है

गश्त पर है।

कहीं जाने की धुकधुकी

और न पहुँच पाने की आशंका में

आदमी कुछ छूट जाने के बहाने लौटता है

और सिरहाने रखे चश्मे की तरह

खोजता है वह स्वप्न।

अतुल तिवारी
About the poet

अतुल तिवारी

नई पीढ़ी के रचनाकार। पत्रकारिता से भी संबद्ध। जन्म : 04/05/1995 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like