नोएडा

अतुल तिवारीअतुल तिवारी

1 min read · 12.4K reads

एक महा शहर के घाट पर लेटा हुआ

जवान शक्ल का दुबला-पतला आदमी

पराजितों को पुचकारते हुए

लुटा रहा है नागरिकता—

इंच-पटरी की सीध पर भागता हुआ

हाँफने वालों पर बेरहम

खाँसने वालों पर फ़िदा।

अतुल तिवारी
About the poet

अतुल तिवारी

नई पीढ़ी के रचनाकार। पत्रकारिता से भी संबद्ध। जन्म : 04/05/1995 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories