विकल्प

अशोक शाहअशोक शाह

1 min read · 12.4K reads

जो हमारी प्रकृति के विरुद्ध है

या जिन गुणों को हम धारण नहीं कर सके

हमारा आकर्षण उन्हीं से है

अपने-अपने ईश्वर में

वे सारे गुण देखना चाहते

जो हममें नहीं है

आत्मसंतोष होता है

ऐसे ईश्वर को पूजना

जो हमारी काल्पनिकता के दायरे में हैं

और सामने हो नहीं सकता उपस्थित

अपनी कमज़ोरियों का हमने

ईश्वर में ढूँढ़ा है विकल्प

और धरती पर मनुष्य के रूप में

हो गए हैं स्थापित

आँखें बंद कर सोचते हुए

एकदम अलग

अशोक शाह
About the poet

अशोक शाह

सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक।

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like