होगा नहीं छल

अशोक शाहअशोक शाह

1 min read · 12.4K reads

दिल टूटा माटी के घड़े की तरह

लोहे की तरह ज़ंग खा गई उँगलियाँ

सेरामिक दबाव झेलता

चूर-चूर मन हुआ

अब इन तरंगों की दुनिया में

उलझ गई है आत्मा

कल कौन-सा आत्मीय तत्त्व

रोटी के आकार में

चाँद जैसा उदित होगा

जिसमें भूख मिटाने के लिए

होगी इतनी जगह

होगा नहीं छल भरा

प्यार या असमंजस

अशोक शाह
About the poet

अशोक शाह

सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक।

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like