ठौर

अशोक शाहअशोक शाह

1 min read · 12.4K reads

शरारती पानी

कभी युवा नहीं हुआ

और धधकती

आग कभी वृद्ध

अंतरिक्ष ने फैलना बंद नहीं किया

न धरती ने घूमना

हवा छतनार की तरह छाई है अटूट

बचपन यौवन बुढ़ापे से होकर

मैं भी गुज़र गया

उम्र को मिली नहीं वह ठौर

जहाँ वह ठहर जाती

एक पल और

अशोक शाह
About the poet

अशोक शाह

सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक।

View profile & all 10 Poems / Stories