आधा-अधूरा

अशोक शाहअशोक शाह

1 min read · 12.4K reads

नभ में खड़ा

वृक्ष को छुआ

सुखी हुआ

घर को चला

दुनिया से लड़ा

दुःखी हुआ

पर जानना नहीं चाहा

वृक्ष को कैसा लगा

जिसको छुआ

जीवन आधा

अधूरा जिया

अशोक शाह
About the poet

अशोक शाह

सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक।

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like