हर तीसरा आदमी अस्वस्थ है

अशोक शाहअशोक शाह

1 min read · 12.4K reads

सहमती सकुचाती उतरती धरती पर

सूर्य की प्रथम किरण की तरह

पहला आदमी एकदम स्वस्थ था

दूसरे आदमी का मन हुआ अस्वस्थ

विचार फैलते गए

भूमंडल-वायुमंडल में

तीसरा आदमी अस्वस्थ है

मन से, शरीर से

जो भी आता उसके संपर्क में

हो जाता अस्वस्थ : पौधे और जीव

आज धरती पर वे ही बचे हैं स्वस्थ—

पानी की बूँद

हवा का झोंका

वृक्ष और पशु

जो आदमी के संपर्क में नहीं हैं

अशोक शाह
About the poet

अशोक शाह

सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक।

View profile & all 10 Poems / Stories