हिफ़ाज़त में कोई पलता हुआ नासूर लगता है - अशोक आलोक

Ashok Alokअशोक आलोक

3 min read · 12.4K reads

हिफ़ाज़त में कोई पलता हुआ नासूर लगता है
सियासत से बहुत छोटा हरेक कानून लगता है

हमें तो जश्न का मौसम बड़ा मासूम लगता है
किसी बच्चे के हाथों में भरा बैलून लगता है

न जाने क्यों कभी ख़ामोशियों में दर्द चेहरे का
हथेली पर लिखा प्यारा कोई मज़मून लगता है

हज़ारों ख़्वाहिशें दिल में अमन के वास्ते लेकिन
दुआ का हाथ जाने क्यों बहुत मायूस लगता है

मज़ा आता है अक्सर यूं बुझाने में चिराग़ों को
हवा को क्या पता कितना जिगर का खून लगता है
Ashok Alok
About the poet

Ashok Alok अशोक आलोक

अशोक आलोक

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like