लिबास - अशोक आलोक

Ashok Alokअशोक आलोक

2 min read · 12.4K reads

इत्ते जादा मत इतराओ नेताजी
सोच-समझ कैं गाल बजाओ नेताजी

धूल नायं जो भगत सिंग के पाँयन की
बाकूं भगत सिंग बतलाओ नेताजी

राजनीत के कीचड़ में तुम लिपट रए
रगड़-रगड़ कैं जाय छुड़ाओ नेताजी

तुम जे सोचौ सब बकबास सुनिंगे हम
भौत है गयौ अब रुकि जाओ नेताजी

नई -नई छोरिन के चक्कर में फसि कैं
मत पलीत मट्टी करवाओ नेताजी
Ashok Alok
About the poet

Ashok Alok अशोक आलोक

अशोक आलोक

View profile & all 8 Poems / Stories