ख़यालों के ज़माने सामने हैं - अशोक आलोक

Ashok Alokअशोक आलोक

2 min read · 12.4K reads

ख़यालों के ज़माने सामने हैं
हक़ीक़त और फ़साने सामने हैं

मेरी ही उम्र की परछाइयां बन
मेरे बच्चे सयाने सामने हैं

कहानी ज़िन्दगी की है पुरानी
नएपन के तराने सामने हैं

तेरी ख़ामोशियों के सिलसिलों में
मेरे सपने सुहाने सामने हैं

नहीं वादे निभा सकने के बदले
कई दिलकश बहाने सामने हैं
Ashok Alok
About the poet

Ashok Alok अशोक आलोक

अशोक आलोक

View profile & all 8 Poems / Stories