फूल आँगन में उगा देता है - अशोक आलोक

Ashok Alokअशोक आलोक

2 min read · 12.4K reads

फूल ऑंगन में उगा देता है
आस जीने की जगा देता है

जब भी आता बहार का मौसम
आग दामन में लगा देता है

ग़ैर से उम्मीद भला क्या रखिए
जबकि अपना ही दगा देता है

ज़ख़्म देने का सिलसिला रखकर
जो भी देता है सगा देता है

साथ रखता है उम्रभर लेकिन
दिल की चौखट से भगा देता है
Ashok Alok
About the poet

Ashok Alok अशोक आलोक

अशोक आलोक

View profile & all 8 Poems / Stories