तुम भटक जाओ तो कुछ ज़ौक़-ए-सफ़र आ जाएगा - आसिम वास्ती

आसिम वास्तीआसिम वास्ती

3 min read · 12.4K reads

तुम भटक जाओ तो कुछ ज़ौक़-ए-सफ़र आ जाएगा
मु्ख़्तलिफ़ रास्तों पे चलने का हुनर आ जाएगा

मैं ख़ला में देखता रहता हूँ इस उम्मीद पर
एक दिन मुझ को अचानक तू नज़र आ जाएगा

तेज़ इतना ही अगर चलना है तन्हा जाओ तुम
बात पूरी भी न होगी और घर आ जाएगा

ये मकाँ गिरता हुआ जब छोड़ जाएँगे मकीं
इक परिंदा बैठने दीवार पर आ जाएगा

कोई मेरी मुख़बिरी करता रहेगा और फिर
जुर्म की तफ़तीश करने बे-ख़बर आ जाएगा

हो गया मिट्टी अगर मेरा पसीना सूख कर
देखना मेरे दरख़्तों पर समर आ जाएगा

बंदगी में इश्क़ सी दीवानगी पैदा करो
एक दम ‘आसिम’ दुआओं में असर आ जाएगा
आसिम वास्ती
About the poet

आसिम वास्ती

View profile & all 13 Poems / Stories

More from आसिम वास्ती

  1. बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुए - आसिम वास्ती

    बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुएलरज़ रहा था मेरा हाथ रंग भरते हुए

    12.4K reads
  2. देर तक चंद मुख़्तसर बातें - आसिम वास्ती

    देर तक चंद मुख़्तसर बातेंउस से कीं मैं ने आँख भर बातें

    12.4K reads
  3. एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करते - आसिम वास्ती

    एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करतेउम्र लग जाएगी इस बूँद को दरिया करते

    12.4K reads
  4. गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में है - आसिम वास्ती

    गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में हैमेरी बक़ा का सबब तो मेरी फ़ना में है

    12.4K reads
  5. है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी है - आसिम वास्ती

    है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी हैतलाश में है नज़र दिल में बे-कली सी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like