देर तक चंद मुख़्तसर बातें - आसिम वास्ती

आसिम वास्तीआसिम वास्ती

4 min read · 12.4K reads

देर तक चंद मुख़्तसर बातें
उस से कीं मैं ने आँख भर बातें

तू मेरे पास जब नहीं होता
तुझ से करता हूँ किस क़दर बातें

कैसी बे-चारगी से करते हैं
बे-असर लोग बा-असर बातें

देख बच्चों से गुफ़्तुगू कर के
कैसी होतीं हैं बे-ज़रर बातें

सुन कभी बे-ख़ुदी में करते हैं
बे-ख़बर लोग बा-ख़बर बातें

उस की आदत है बात करने की
वो करेगा इधर उधर बातें

इंतिहाई हसीन लगती है
जब वो करती है रूठ कर बातें

आ मुझे सुन के हो तुझे मालूम
कैसी होती हैं ख़ूब-तर बातें

सहल कट जाए ये तवील सफ़र
और कर मेरे हम-सफ़र बातें

कोई सुनता न हो कहीं ‘आसिम’
यूँ न कर उस से फ़ोन पर बातें.
आसिम वास्ती
About the poet

आसिम वास्ती

View profile & all 13 Poems / Stories

More from आसिम वास्ती

  1. बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुए - आसिम वास्ती

    बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुएलरज़ रहा था मेरा हाथ रंग भरते हुए

    12.3K reads
  2. एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करते - आसिम वास्ती

    एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करतेउम्र लग जाएगी इस बूँद को दरिया करते

    12.4K reads
  3. गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में है - आसिम वास्ती

    गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में हैमेरी बक़ा का सबब तो मेरी फ़ना में है

    12.4K reads
  4. है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी है - आसिम वास्ती

    है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी हैतलाश में है नज़र दिल में बे-कली सी है

    12.4K reads
  5. हैं नींद अभी आँख में पल भर में नहीं है - आसिम वास्ती

    हैं नींद अभी आँख में पल भर में नहीं हैकरवट कोई आराम की बिस्तर में नहीं है

    12.4K reads