गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में है - आसिम वास्ती

आसिम वास्तीआसिम वास्ती

3 min read · 12.4K reads

गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में है
मेरी बक़ा का सबब तो मेरी फ़ना में है

नहीं है शहर में चेहरा कोई तर ओ ताज़ा
अजीब तरह की आलूदगी हवा में है

हर एक जिस्म किसी ज़ाविए से उरियाँ है
है एक चाक जो मौजूद हर क़बा में है

ग़लत-रवी को तेरी मैं ग़लत समझता हूँ
ये बे-वफ़ाई भी शामिल मेरी वफ़ा में है

मेरे गुनाह में पहलू है एक नेकी का
जज़ा का एक हवाला मेरी सज़ा में है

अजीब शोर मचाने लगे हैं सन्नाटे
ये किस तरह की ख़ामोशी हर इक सदा में है

सबब है एक ही मेरी हर इक तमन्ना का
बस एक नाम है ‘आसिम’ के हर दुआ में है
आसिम वास्ती
About the poet

आसिम वास्ती

View profile & all 13 Poems / Stories

More from आसिम वास्ती

  1. बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुए - आसिम वास्ती

    बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुएलरज़ रहा था मेरा हाथ रंग भरते हुए

    12.4K reads
  2. देर तक चंद मुख़्तसर बातें - आसिम वास्ती

    देर तक चंद मुख़्तसर बातेंउस से कीं मैं ने आँख भर बातें

    12.4K reads
  3. एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करते - आसिम वास्ती

    एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करतेउम्र लग जाएगी इस बूँद को दरिया करते

    12.4K reads
  4. है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी है - आसिम वास्ती

    है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी हैतलाश में है नज़र दिल में बे-कली सी है

    12.4K reads
  5. हैं नींद अभी आँख में पल भर में नहीं है - आसिम वास्ती

    हैं नींद अभी आँख में पल भर में नहीं हैकरवट कोई आराम की बिस्तर में नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानाCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी