है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी है - आसिम वास्ती

आसिम वास्तीआसिम वास्ती

3 min read · 12.4K reads

है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी है
तलाश में है नज़र दिल में बे-कली सी है

किसी भी काम में लगता नहीं है दिल मेरा
बड़े दिनों से तबीयत बुझी बुझी सी है

बड़ी अजबी उदासी है मुसकुराता हूं
जो आज कल मेरी हालात है शायरी सी है

गुज़र रहे हैं शब ओ रोज़ बे-सबब मेरे
ये ज़िंदगी तो नहीं सिर्फ़ ज़िंदगी सी है

थकी तो एक मोहब्बत ने मूंद ली आंखें
हर एक नींद से अब मेरी दुश्मनी सी है

तेरे बग़ैर कहां है सुकून क्या आराम
कहीं रहूँ मेरी तकलीफ़ बे-घरी सी है

नहीं वो शमा-ए-मुहब्बत रही तो फिर ‘आसिम’
ये किस दुआ से मेरे घर में रौशनी सी है
आसिम वास्ती
About the poet

आसिम वास्ती

View profile & all 13 Poems / Stories

More from आसिम वास्ती

  1. बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुए - आसिम वास्ती

    बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुएलरज़ रहा था मेरा हाथ रंग भरते हुए

    12.4K reads
  2. देर तक चंद मुख़्तसर बातें - आसिम वास्ती

    देर तक चंद मुख़्तसर बातेंउस से कीं मैं ने आँख भर बातें

    12.4K reads
  3. एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करते - आसिम वास्ती

    एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करतेउम्र लग जाएगी इस बूँद को दरिया करते

    12.4K reads
  4. गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में है - आसिम वास्ती

    गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में हैमेरी बक़ा का सबब तो मेरी फ़ना में है

    12.4K reads
  5. हैं नींद अभी आँख में पल भर में नहीं है - आसिम वास्ती

    हैं नींद अभी आँख में पल भर में नहीं हैकरवट कोई आराम की बिस्तर में नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like