सामने रह कर न होना मसअला मेरा भी है - आसिम वास्ती

आसिम वास्तीआसिम वास्ती

4 min read · 12.4K reads

सामने रह कर न होना मसअला मेरा भी है
इस कहानी में इज़ाफ़ी तज़्किरा मेरा भी है

बे-सबब आवारगी मसरूफ़ रखती है मुझे
रात दिन बेकार फिरना मश्ग़ला मेरा भी है

बात कर फ़रहाद से भी इंतिहा-ए-इश्क़ पर
मश्विरा मुझ से भी कर कुछ तजरबा मेरा भी है

क्या ज़रूरी है अँधेरे में तेरा तंहा सफ़र
जिस पे चलना है तुझे वो रास्ता मेरा भी है

है कोई जिस की लगन गर्दिश में रखती है मुझे
एक नुक्ते की कशिश से दाएरा मेरा भी है

बे-सबब ये रक़्स है मेरा भी अपने सामने
अक्स वहशत है मुझे भी आईना मेरा भी है

एक गुमकर्दा गली में एक ना-मौजूद घर
कूचा-ए-उश्शाक़ में ‘आसिम’ पता मेरा भी है
आसिम वास्ती
About the poet

आसिम वास्ती

View profile & all 13 Poems / Stories

More from आसिम वास्ती

  1. बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुए - आसिम वास्ती

    बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुएलरज़ रहा था मेरा हाथ रंग भरते हुए

    12.4K reads
  2. देर तक चंद मुख़्तसर बातें - आसिम वास्ती

    देर तक चंद मुख़्तसर बातेंउस से कीं मैं ने आँख भर बातें

    12.4K reads
  3. एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करते - आसिम वास्ती

    एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करतेउम्र लग जाएगी इस बूँद को दरिया करते

    12.4K reads
  4. गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में है - आसिम वास्ती

    गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में हैमेरी बक़ा का सबब तो मेरी फ़ना में है

    12.4K reads
  5. है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी है - आसिम वास्ती

    है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी हैतलाश में है नज़र दिल में बे-कली सी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like