ज़ख़्म खा के भी मुस्कुराते हैं

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

ज़ख़्म खा के भी मुस्कुराते हैं

हम हैं पत्थर बिखर न पाते हैं

कोई पहचान ही न ले हम को

रंग में शाम हम मिलाते हैं

ख़्वाब का इंतिज़ार ख़त्म हुआ

आँख को नींद से जगाते हैं

शाम के वक़्त हिज्रती पत्ते

सब्ज़ पेड़ों का ग़म मनाते हैं

'आसिमा' रौशनी भरे अल्फ़ाज़

अपने अंदर ही झिलमिलाते हैं

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like