हीरो - नज़्म

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

मेरा बाप मेरी ज़िंदगी का हीरो है

मायूसियों से भरे दिनों में

उस का एक इक लफ़्ज़ मेरे साथ साथ चलता है

याद है मुझे

कितनी उदास शामों में सुनाई गई

उस बूढ़े माही-गीर की

समुंदर में जारी जंग की दास्ताँ

बूढ़ा और समुंदर

और फिर हार जाने पर

कई बार ये अल्फ़ाज़

मेरी रूह में उतरते रहे

तबाही तो मुक़द्दर है मगर हारता है कौन यहाँ

शिकस्त तो आती रहेगी

दस्तकें देती रहेगी

जैसे मौत आती थी अमली के दर पे और

कह दिया जाता था उस को

जाओ वक़्त नहीं है मेरे पास जो तुम्हारे साथ हो लूँ

शिकस्त को भी कह दो बस

रुकता है अब कौन यहाँ तुम्हारे वास्ते

मेरा बाप मेरी ज़िंदगी का हीरो है

और हीरो बनने के लिए

ज़रूरी है कि गुज़रा जाए

अलमिया से बार बार

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like