आसिफ़ुद्दौला के शेर

आसिफ़ुद्दौलाआसिफ़ुद्दौला

1 min read · 12.4K reads

इस अदा से मुझे सलाम किया

एक ही आन में ग़ुलाम किया


मिलते ही नज़र दिल को मिलाया नहीं जाता

आग़ाज़ को अंजाम बनाया नहीं जाता


हम इश्क़ के बंदे हैं मज़हब से नहीं वाक़िफ़

गर का'बा हुआ तो क्या बुत-ख़ाना हुआ तो क्या


ये न आने के बहाने हैं सभी वर्ना मियाँ

इतना तो घर से मिरे कुछ नहीं घर दूर तिरा


कहता है बहुत कुछ वो मुझे चुपके ही चुपके

ज़ाहिर में ये कहता है कि मैं कुछ नहीं कहता


फ़ाएदा क्या है नसीहत से फिरे हो नासेह

हम समझने के नहीं लाख तू समझाए हमें


फबा है रुख़ पे तिरे ख़ुश-नुमा सनम लेकिन

हमेशा गुल पे ये शबनम रहे रहे न रहे


या डर मुझे तेरा है कि मैं कुछ नहीं कहता

या हौसला मेरा है कि मैं कुछ नहीं कहता

आसिफ़ुद्दौला
About the poet

आसिफ़ुद्दौला

उपनाम : 'आसिफ़' जन्म : फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1797 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मीर सोज़ (गुरु) अवध के चौथे नवाब आसिफ़ उद्दौला लखनवी सभ्यता व संस्कृति और उर्दू शायरी के उस शैली के संस्थापक थे जिसे बाद में दबिस्तान-ए-लखनऊ के नाम से जाना गया। अवध…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like