घर को कैसा भी तुम सजा रखना

आसिफ़ा ज़मानीआसिफ़ा ज़मानी22 Mar 1945

1 min read · 12.4K reads

घर को कैसा भी तुम सजा रखना

कहीं ग़म का भी दाख़िला रखना

गर किसी को समझना अपना तुम

धोका खाने का हौसला रखना

इतनी क़ुर्बत किसी से मत रक्खो

कुछ ज़रूरी है फ़ासला रखना

इन की हर बात मीठी होती है

झूटी बातों का मत गिला रखना

ज़िंदगी एक बार मिलती है

उस को जीने का हौसला रखना

ना-उमीदी को कुफ़्र कहते हैं

रब से उम्मीद 'आसिफ़ा' रखना

आसिफ़ा ज़मानी
About the poet

आसिफ़ा ज़मानी

उपनाम : 'आसिफ़ा' मूल नाम : आसिफ़ा ज़मानी जन्म : 22 Mar 1945 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like