तुम से शिकवा भी नहीं कोई शिकायत भी नहीं

आसिफ़ा ज़मानीआसिफ़ा ज़मानी22 Mar 1945

1 min read · 12.4K reads

तुम से शिकवा भी नहीं कोई शिकायत भी नहीं

और इस तर्क-ए-तअ'ल्लुक़ की वज़ाहत भी नहीं

याद मीरास है यादें ही अमानत हैं मिरी

वो तो महफ़ूज़ हैं अब उन की इनायत भी नहीं

जब मिरी गर्दिश-ए-दौराँ से मुलाक़ात हुई

हँस के बोले तुझे हाजात-ए-किफ़ायत भी नहीं

तल्ख़ यादों का दफ़ीना है ये मासूम सा दिल

तल्ख़ यादों से हमें कोई शिकायत भी नहीं

'आसिफ़ा' सिर्फ़ है कहने के लिए दिल मेरा

अब मगर दिल पे मिरे मेरी हुकूमत भी नहीं

आसिफ़ा ज़मानी
About the poet

आसिफ़ा ज़मानी

उपनाम : 'आसिफ़ा' मूल नाम : आसिफ़ा ज़मानी जन्म : 22 Mar 1945 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like