किसी की साँस उखड़ती जा रही थी

आसिफ़ा ज़मानीआसिफ़ा ज़मानी22 Mar 1945

1 min read · 12.4K reads

किसी की साँस उखड़ती जा रही थी

में लाचारी से तकती जा रही थी

जो फेंकी कंकरी थी क़ब्र पर वो

दुआ-ए-ख़ैर करती जा रही थी

उधर था हुस्न का इंकार फिर भी

तलब मूसा की बढ़ती जा रही थी

तवाफ़-ए-काबा की ऐसी ख़ुशी थी

कि मेरी साँस रुकती जा रही थी

ज़माने के सितम सहते हुए भी

'ज़मानी' शौक़ करती जा रही थी

आसिफ़ा ज़मानी
About the poet

आसिफ़ा ज़मानी

उपनाम : 'आसिफ़ा' मूल नाम : आसिफ़ा ज़मानी जन्म : 22 Mar 1945 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी