तेरी यादों ने तड़पाया बहुत है

आसिफ़ा ज़मानीआसिफ़ा ज़मानी22 Mar 1945

1 min read · 12.4K reads

तेरी यादों ने तड़पाया बहुत है

भले ही दिल को समझाया बहुत है

बहुत ज़ख़्मी किया है दिल को तुम ने

तुम्हीं को फिर भी अपनाया बहुत है

खिले रहते हैं ज़ख़्म-ए-दिल हमेशा

ख़िज़ाँ ने ज़ुल्म तो ढाया बहुत है

लब-ए-जानाँ जो ज़मज़म-आतशीं था

हवासों पर मिरे छाया बहुत है

लुग़त में हुस्न की तारीफ़ ढूँढी

मगर हर लफ़्ज़ कम-माया बहुत है

दिल-ए-आतिश की साज़िश में 'ज़मानी'

शब-ए-हिज्राँ को गर्माया बहुत है

आसिफ़ा ज़मानी
About the poet

आसिफ़ा ज़मानी

उपनाम : 'आसिफ़ा' मूल नाम : आसिफ़ा ज़मानी जन्म : 22 Mar 1945 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like